रोहित शर्मा ने जड़ा 95 मीटर लंबा छक्का, आबू धाबी में चलती बस की छत पर गिरी गेंद-

 


रोहित शर्मा ने जड़ा 95 मीटर लंबा छक्का, आबू धाबी में चलती बस की छत पर गिरी गेंद-

मुंबई इंडियंस का प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप आबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में चल रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रनर्स अप चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई चार बार और चेन्नई तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में एक बार फिर से इन दोनों ही टीमों की कोशिश इस ट्रॉफी को फिर से जीतने की है। ऐसे में खिलाड़ी जमकर नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं और अपने इरादे भी बता रहे हैं।


इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से रोहित शर्मा का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रोहित नेट में प्रैक्टिस करते हुए एक ऐसा शानदार छक्का जड़ते हैं कि गेंद चलती हुई बस की छत पर जाकर गिरती है। रोहित शर्मा के इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। legends is king 

रोहित शर्मा के इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने फॉर्म में लौट चुके हैं। कोरोना वायरस महामारी की वजह से कई दिनों तक क्रिकेट से दूर रहे रोहित अपने रंग में आ चुके हैं। बुधवार को ट्रेनिंग सेशन के दौरान रोहित ने 95 मीटर लंबा छक्का जड़ा। यह छक्का स्टेडियम को पार करते हुए आबू धाबी में चल रही एक बस की छत पर जाकर गिरा। मुंबई इंडियंस ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- बल्लेबाज छक्के जड़ते हैं, लीजेंड्स स्टेडियम के बाहर पहुंचाते हैं। हिटमैन सिक्स जड़ते हैं, स्टेडियम के पार पहुंचाते हैं और चलती बस पर जड़ते हैं।legend is king 

रोहित शर्मा की कप्तानी में इस बार टीम की कोशिश पांचवां आईपीएल खिताब जीतने की होगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 4 बार आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाने वाली इकलौती टीम है। मुंबई 2013, 2015, 2017 और 2019 में चैंपियन बन चुकी है। पिछले से मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।


तो दोस्तों कमेन्ट मैं बताए आपको क्या लगता है इस बार का आईपीएल कौन जीतेगा 

कमेन्ट बॉक्स मैं अपनी राय जरूर दे

#rohitsharma #rohitsharmafans

#rohitsharmanews #mumbaiindians #rohit #iplmumbai #iplmatches

#legends #successatory #chennaisuparkings #ipltimetable #dubaiipl #ipllive

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान के चपोली मैं फैल रहा अजीब तरह का वायरस देखे रिपोर्ट covid 19